विभावना अलंकार किसे कहते है?

विभावना अलंकार किसे कहते है?

हम विभावना अलंकार के बारे में संक्षिप्त जानकारी दे रहें है –

विभावना अलंकार की परिभाषा – Vibhavana Alankar ki Paribhasha

हमारे द्वारा जो कोई भी कार्य किया जाता है, उनके पीछे कोई न कोई कारण अवश्य निहित होता है, परन्तु जब किसी पद में वास्तविक कारण के बिना ही किसी कार्य का होना पाया जाता है तो वहाँ विभावना अलंकार माना जाता है।

विभावना अलंकार की पहचान

पहचान के लिए जब किसी पद किसी पद में ‘बिना, बिनु, बिन, रहित’ आदि शब्दों का प्रयोग होता है तो वहाँ विभावना अलंकार माना जाता है।

विभावना अलंकार के उदाहरण – Vibhavana Alankar ki Udaharan

’’बिनु पद चलै, सुनै बिनु काना।
बिनु कर करम करै विधि नाना।

आनन रहित सकल रस भोगी।
बिनु बानी बकता बङ जोगी।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top